फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। छात्रा का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा गांव निवासी उदयराज यादव की सोलह वर्षीया पुत्री धारूपुर स्थित अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। गुरूवार की शाम घर में वह अकेली थी। देर शाम जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो खुशबू का शव फंदे पर झूलता देख दंग रह गये। परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। मृतका की मां मजदूरी कर परिवार का पेट पालती थी। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ व छानबीन के दौरान छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
