ग्वालियर शहर के पंचशील स्थित बंद पड़ी खदान के आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खदान के निचले भाग की बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है, क्षेत्रीय जनता ने बताया कि बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण और मकान के बाहरी गेट तरफ लाइट के तार भी झूल रहे हैं, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, सबसे ज्यादा डर तो बरसात के दिनों में लगता है, बरसात के दिनों में खदान के ऊपरी हिस्से तक पानी भर जाता है साथ ही घरों के गेट तक तार झूल रहे हैं ऐसे में करंट लगने की संभावना बनी रहती है, खदान में भरा पानी और गंदगी के कारण क्षेत्रीय जनता के साथ छोटे-छोटे बच्चे बीमारी का शिकार हो रहे हैं
क्षेत्रीय जनता ने इस मामले में कई बार अपनी शिकायत नगर निगम से लेकर बिजली विभाग और क्षेत्रीय पार्षद आशा सुरेंद्र सिंह चौहान को अवगत कराई है पर हर बार केवल आश्वासन दे दिया जाता है, देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20251212181808852662357.mp4
20251212181816250834846.mp4
20251212181827898248708.mp4
20251212181835005230164.mp4
