मध्य प्रदेश ग्वालियर । ग्वालियर के फूल बाग चौपाटी पर एक कार चालक ने कार को तेज़ी से घुमाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कार के बोनट पर सुरक्षा गार्ड को चढ़ाने का प्रयास किया।
उस समय मेले के अंदर बड़ी संख्या में सैलानियों की आवाजाही थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई। हालांकि समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया और बड़ी घटना होने से टल गई।
यह मामला पड़ाव थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 151168597
20251212142928845320327.mp4
20251212142946199232276.mp4
20251212143003314714442.mp4
