फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया राजस्थान भरतपुर। नई चेतना 4.0 अभियान के तहत पंचायत समिति बयाना में राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पंचायत समिति परिसर से हुआ, जो प्रमुख मार्गों से गुज़रती हुई आमजन को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश देती हुई आगे बढ़ी।
रैली के पश्चात पंचायत समिति सभागार में महिलाओं को उनके अधिकारों, गरिमा, निर्णय-क्षमता और सामाजिक भागीदारी के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस संपूर्ण आयोजन ने बयाना ब्लॉक की महिलाओं में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान की।
इस दौरान बयाना ब्लॉक के एरिया कोऑर्डिनेटर महेश, रविकांत शर्मा, विनोद, विजेंद्र आदि के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। देखे राजस्थान से योगेन्द्र शर्मा की रिपोट

20251211164903879366235.mp4