मध्य प्रदेश ग्वालियर । पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी के सिर में मोगरी मारकर हत्या कर दी। पति ने घर के अंदर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और घटनास्थल से हत्या में उपयोग की गई मोगरी को जप्त कर महिला के शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वही पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
दअरसल ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के रोशनी घर रोड स्थित खटीक मोहल्ले में रहने वाले 39 साल के धर्मेंद्र मौर्य की शादी पड़ाव क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा में रहने वाली रेनू मौर्य के साथ 25 साल पहले हुई थी। रेनू के दो बेटे और एक बेटी हुई सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन रेनू ने घर की परिस्थितियों को देखते हुए एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करना शुरू कर दिया। रेनू सुबह स्कूल के लिए निकलती और शाम को घर वापस आती थी। जिससे पति धीरे-धीरे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर उससे विवाद करने लगा था। कल बुधवार की देर रात इसी बात पर दोंनो पति और पत्नी के बीच फिर से विवाद हो गया था जिसके बाद विवाद बढ़ गया तो पति ने घर के अंदर रखी लकड़ी की मोगरी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पति के द्वारा पति के सिर पर हमला करने से पत्नी लहूलुहान हो गई और बेड पर जाकर गिरी। तभी पति ने उसे मारा देख कंबल डाल दिया। जिस वक्त पति ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त 12 साल की बेटी मानशी घर के ऊपर की पहली मंजिल पर दादी के साथ थी। आवाज को सुन जब वह नीचे आई तो पिता पत्नी के पास खड़ा हुआ था। तभी पिता वहां से फरार हो गया और घटना की जानकारी मृतक के बड़े बेटे तरुण ने पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को अपनी निगरानी में लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। पुलिस ने घटना स्थल से पति द्वारा उपयोग की गई लकड़ी की मोगरी को जप्त कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 151168597
बाइट- दीप्ति तोमर- TI इंदरगंज थाना- ग्वालियर

2025121115243964147865.mp4
20251211152449058216054.mp4
20251211152631458782747.mp4