फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को एसआईआर अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप के शामिल हुईं जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाकर अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि एसआईआर का कार्य अत्यंत आवश्यक एवं संवेदनशील है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण सजग, सतर्क और जिम्मेदार रहकर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करें। आम लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें। प्रत्येक मंडल, सेक्टर एवं शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन सक्रिय भूमिका निभाए। इस दौरान एसआईआर अभियान की रणनीति, संगठनात्मक जिम्मेदारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, संजय सोलंकी, कृष्णकांत वशिष्ठ, सतेंद्र कश्यप, डा. बीडी राना, कुलदीप प्रतिहार, केपी सिंह, शरद गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, विजयलक्ष्मी, आकाशदीप वर्मा समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
