जिला होमगार्ड कार्यालय में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्थापना दिवस मनाया गया। कलेक्टर ने कहा कि वर्षा काल में होमगार्ड जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में जल आपदा से लोगों को सुरक्षित कर सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम में एसपी प्रदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे, वहीं अध्यक्षता डिवीजनल कमांडेंट रोहिताश पाठक ने की। समारोह में सेरेमोनियल ड्रेस में सजे प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर सलामी दी। कलेक्टर ने आर्म्स, महिला, यातायात, सिविल डिफेन्स और एसडीईआरएफ प्लाटून सहित 08 टुकड़ियों का निरीक्षण किया। उपलब्धियां और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मंच से प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। एसडीईआरएफ टीम ने भूकम्प रेस्क्यू का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शहर-देहात के जवान, अधिकारी व उनके परिवार शामिल हुए। देखें उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट।

20251206190502359560462.mp4
20251206191516094756680.mp4
20251206192214147135814.mp4
2025120619225702166257.mp4
20251206192402316814326.mp4
20251206193051999687212.mp4
2025120619312387650627.mp4
20251206193305043830186.mp4
202512061941131886351.mp4
20251206194243827640721.mp4
20251206194644438484326.mp4
20251206194815838211372.mp4
20251206195219812715732.mp4
2025120619573714410234.mp4
20251206195948693447001.mp4