EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व मृदा दिवस कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    06 Dec 2025 16:06 PM



इटियाथोक/गोंडा.     

                                                                                                                         विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम इटियाथोक के पूरे वसालत ग्राम पंचायत में पानी संस्थान के अंतर्गत कार्बन किसान कनेक्ट परियोजना के तहत विश्व मृदा दिवस कृषक गोष्ठी के द्वारा आयोजन कर मनाया गया जिसमें 100+ किसानों ने शपथ लिया कि पराली नहीं जलाएंगे मिट्टी की उर्वरता बचा के रहेंगे साथ की रासायनिक खाद के जगह पर जैविक खाद का प्रयोग किया जाएगा।इटियाथोक ब्लॉक से सहायक विकास अधिकारी कृषि विभाग से मजहर हुसैन द्वारा वर्तमान में कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया,पानी संस्थान के इटियाथोक ब्लॉक समन्वयक कपीश जायसवाल जी द्वारा पानी संस्थान के बारे में बताते हुए मृदा दिवस की थीम के साथ किसानों को तकनीकी विधि से खेती करने और लाभ उठाने हेतु जागरूक किया जिसमें उपस्थित रमेश वर्मा, अजय सिंह,सुधांजलि शुक्ला , अनीता वर्मा सुमन मौर्या, सुभाष चौरसिया, अमरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम में लोगो को मिट्टी की उपयोगिता बताते हुए जागरूक करने का काम किया ।
पानी संस्थान द्वारा और कुछ किसान द्वारा समझा कर लोगों को बताया गया कि सुपर सीडर मशीन, जीरो टिलेज मशीन द्वारा गेहूं , सरसों ,मसूर ,धान इत्यादि की बुवाई भी इस तकनीकी से करने के फायदे और लागत में कमी और पानी की बचत करते हुए हम उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और इसको अपना भी रहे है जिसमें कई किसान भाईयों ने इस तकनीकी का फायदा उठा कर लाभ ले रहे है।
समापन के दौरान सभी किसान भाईयों को अमरूद का पौधा एडीओएजी व ग्राम प्रधान द्वारा वितरित किया गया।



Subscriber

188462

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे