EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना मान्धाता पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से लापता बालक को सकुशल बरामद किया गया
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 200 58
    02 Dec 2025 19:59 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना मान्धाता पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से एक लापता बालक को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बरामद किया गया। वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान मझगवाँ नहर पुलिया पर एक स्थानीय निवासी ने उपस्थित होकर सूचना दी कि उसका पुत्र दिनांक 01.12.2025 को अचानक घर से लापता हो गया है, जिसकी काफी खोज-विवश्न के बाद भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई।सूचनाकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर प्रतापगढ़ सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई, जिसकी लोकेशन समय-समय पर बदलते हुए विभिन्न स्थानों—जेठवारा तिराहा, नौबस्ता क्षेत्र, एवं अन्य आस-पास के इलाकों में प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा सभी लोकेशन पर पहुंचकर लगातार खोजबीन की गई। कई स्थानों की अथक तलाश के उपरांत पुलिस टीम को सफलता मिली और बालक को खरगपुर क्षेत्र स्थित बासुपुर पुलिया के पास से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह बिना बताकर अपने मित्र के घर नौबस्ता क्षेत्र में एक कार्यक्रम में चला गया था तथा घरवालों द्वारा मना किए जाने की आशंका के चलते किसी को जानकारी नहीं दी। बरामद बालक को थाना ले आकर उसके पिता को विधिवत सुपुर्दगीनाम के आधार पर सुपुर्द किया गया। थाना मान्धाता पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188808

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक