अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मामला अवैध संबंधों को लेकर है।
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 1 0
    02 Dec 2025 09:50 AM

Bhilwara Murder News: खबर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसके दोस्त को अरेस्ट किया है। हत्या की यह वारदात शनिवार की है और पुलिस ने सोमवार शाम इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला अवैध संबंधों को लेकर है। जिस युवक की हत्या हुई, वह आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था। बड़ी बात ये है कि दोनों कई सालों से दोस्त थे और साथ में बिजनेस पार्टनर भी थे। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है।

सदर पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंदिरा विहार कॉलोनी में झाड़ियों के नजदीक एक शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला शव युवक का था। वह खून से लथपथ था और चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया था। जांच की तो पता चला कि शव के नजदीक ही ट्रैक्टर के टायरों के निशान हैं। इसी आधार पर जांच पड़ताल की गई और युवक की पहचान महेन्द्र सिंह के रूप में की गई। शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

महेन्द्र के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू की। पता चला कि महेन्द्र और रामेवश्वर नाम का युवक दोनों दोस्त थे और साथ ही डेयरी का कारोबार करते थे। अक्सर रूपयों का लेनदेन भी होता था और इसी काम के चलते दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना होता था। जांच की तो पता चला कि महेन्द्र ज्यादा आता था। अक्सर महेन्द्र तब आता था जब रामेश्वर घर नहीं होता था।

पुलिस ने रामेवश्र को तलाश करना शुरू किया और पूछताछ में सामने आया कि रामेश्वर की पत्नी के साथ महेन्द्र के अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले ही रामेश्वर ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ भी लिया था। तभी से दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार को रामेश्वर ने ट्रैक्टर से रौंदकर महेन्द्र की हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध संबंध ने फिर से दो परिवार बर्बाद कर दिए। एक दोस्त की मौत हो गई और दूसरे को जेल हो गई।

Subscriber

188550

No. of Visitors

FastMail