अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या से मचा हड़कंप
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    01 Dec 2025 20:25 PM



रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी छत पर चढ़कर बोला—इसने मुझे मारा था तो मैंने तमंचा चला दिया

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दिल्ली में साथ काम करने वाले दो युवकों के बीच पुराने विवाद ने एक निर्दोष जान ले ली। कमयनपुर बाजार में खरीदारी करने आए युवक मोहम्मद तशकील को घात लगाए बैठे आरोपी अमान कुरैशी ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पास के एक मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और लोगों के पूछने पर फिल्मी अंदाज में बोला— “इसने मुझे मारा था, मुझे मारने दौड़ा तो मैंने तमंचा चला दिया… क्या करूं घटना के पीछे की वजह दिल्ली में दोनों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतक तशकील उधरनपुर का रहने वाला था और दिल्ली में ट्रैवल्स का काम करता था। वहीं आरोपी अमान कुरैशी असावा गांव का निवासी है और दोनों कई वर्षों से दिल्ली में रोजगार के सिलसिले में रहते थे। दिल्ली में हुए विवाद ने रंजिश का रूप ले लिया।पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। एक-दूसरे पर आरोप लगते रहे और यह मनमुटाव धीरे-धीरे गंभीर हो गया। कुछ दिन पहले ही दोनों अपने अपने गांव लौटे थे, लेकिन अमान के मन में पुरानी रंजिश गहरी बैठ चुकी थी। रविवार को तशकील दिल्ली से घर लौटा था। गांव में एक रिश्तेदारी की शादी थी, जिसमें वह शामिल होने आया था। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह कमयनपुर बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए निकला। उसे नहीं पता था कि उसका कदम मौत की दिशा में जा रहा है। वहीं आरोपी अमान कुरैशी पहले से घात लगाकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही तशकील बाजार में पहुंचा, अमान ने रास्ता रोक लिया और दिल्ली की रंजिश को फिर छेड़ दिया। दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। बात बढ़ते ही अमान ने देसी तमंचा निकाला और देखते ही देखते तशकील के सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही तशकील सड़क पर गिर पड़ा और तड़पते हुए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानों के शटर गिराकर भागने लगे। गोली मारने के बाद अमान वहां से भागा नहीं बल्कि करीब 200 मीटर दूर विनोद सोनी के मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। उसे देखकर स्थानीय लोग सतर्क हो गए। लोगों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और चारों तरफ से घेर लिया। जब कुछ लोगों ने आवाज लगाकर पूछा कि उसने यह क्या किया, तो अमान फिल्मी स्टाइल में हाथ फैलाकर बोला इसने मुझे मारा था… मुझे मारने दौड़ा तो मैंने तमंचा चला दिया… क्या करूं? इस बयान को सुनने के बाद मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। किसी ने पुलिस को फोन किया, तो किसी ने आसपास के घरों को खाली कराया। गोली लगने के बाद तशकील का शरीर सड़क पर ही पड़ा रहा। बाजार में चारों ओर सन्नाटा और डर का माहौल था। लोग पुलिस को फोन कर चुके थे परंतु पुलिस के पहुंचने में लगभग 45 मिनट लग गए। इस दौरान कोई भी शव के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। करीब 45 मिनट बाद सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिसकर्मियों ने पहले नीचे से पूरी घेराबंदी की। फिर सावधानीपूर्वक छत की ओर बढ़े। अमान हाथ में तमंचा लिए खड़ा था, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे वह ज्यादा देर टिक नहीं सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचा भी बरामद किया गया। कुछ ही देर में लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा और सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य सुरक्षित कराए। एडिशनल एसपी बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों कई वर्षों से दिल्ली में नौकरी करते थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। गांव लौटने के बाद भी रंजिश खत्म नहीं हुई और उसी के चलते अमान ने तशकील की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की पुष्टि हो रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है कि कहीं विवाद के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही तशकील के परिजनों में कोहराम मच गया। घर में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। तशकील अपने परिवार का सहारा माना जाता था। शादी में शामिल होने आया युवक अचानक मौत के घाट उतर जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मिले साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। एडिशनल एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचे की जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद कमयनपुर बाजार देर शाम तक बंद रहा। लोग दहशत में थे। बाजार में भीड़ कम हो गई और लोग घरों में ही कैद हो गए। स्थानीय लोगों ने इस वारदात को चिंता का विषय बताया और कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।दिल्ली में हुई एक छोटी सी कहासुनी ने प्रतापगढ़ में एक परिवार का चिराग बुझा दिया। एक पल की नफरत ने न केवल एक युवक की जान ले ली बल्कि दो परिवारों को जीवनभर का दुख दे दिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है और घटना के सभी पहलुओं की तफ्तीश की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188576

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी