EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

व्यापार मंडल द्वारा S.I.R. को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 200 54
    01 Dec 2025 18:08 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी मथुरा । भारतीय चुनाव आयोग द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर करने हेतु चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) के तहत आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी के आह्वान पर मथुरा महानगर टीम द्वारा कृष्णा नगर बाज़ार में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

महानगर अध्यक्ष चौधरी साकेत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों को S.I.R. फॉर्म भरने के प्रति जागरूक किया गया। जिन व्यापारियों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनसे शीघ्र फॉर्म भरने का अनुरोध किया गया। साथ ही सभी व्यापारियों से अपने परिचितों, संबंधियों एवं मित्रों को भी अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान मथुरा महानगर चेयरमैन सचिन अग्रवाल “घी वाले”, महामंत्री दीपक सिंघल, प्रियांक मल्होत्रा, राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश उपाध्याय, गौरहरि अग्रवाल सहित अनेक व्यापारीबंधु उपस्थित रहे। रिपोट - मोहित गुप्ता 151022222



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना