BALLIA 10 साल के बालक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां VARANASI स्विस इंजीनियरों की देखरेख में खड़े हो रहे टावर VARANASI बहन की शादी में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी पिस्टल, दोस्त को ही मारी गोली; वाराणसी में हुआ था भीषण विवाद CHANDAULI युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव, अधिकारियों के समझाने पर माने लोग VARANASI काशी तमिल संगम 4.0: गंगा आरती कर अभिभूत हुए तमिल मेहमान, केदार घाट पर स्वच्छता में बंटाया हाथ CHANDAULI बालू लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान SONBHARDA बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति बोला- लाश घर में पड़ी है; छह साल पहले भी की थी कोशिश MAU बालू, नमक और पोटाश से बन रही नकली डीएपी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 बोरी के साथ चार गिरफ्तार VARANASI आईआईटी बीएचयू: प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज, 55 कंपनियों ने दिए 209 ऑफर
EPaper LogIn
BALLIA - 10 साल के बालक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन बेहोश हुई मां     VARANASI - स्विस इंजीनियरों की देखरेख में खड़े हो रहे टावर     VARANASI - बहन की शादी में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी पिस्टल, दोस्त को ही मारी गोली; वाराणसी में हुआ था भीषण विवाद     CHANDAULI - युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव, अधिकारियों के समझाने पर माने लोग     VARANASI - काशी तमिल संगम 4.0: गंगा आरती कर अभिभूत हुए तमिल मेहमान, केदार घाट पर स्वच्छता में बंटाया हाथ     CHANDAULI - बालू लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान     SONBHARDA - बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर पति बोला- लाश घर में पड़ी है; छह साल पहले भी की थी कोशिश     MAU - बालू, नमक और पोटाश से बन रही नकली डीएपी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 बोरी के साथ चार गिरफ्तार     VARANASI - आईआईटी बीएचयू: प्लेसमेंट के पहले ही दिन 1.67 करोड़ रुपये का पैकेज, 55 कंपनियों ने दिए 209 ऑफर    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर के परिवहन मुख्यालय में पांच महीने से कमिश्नर नहीं आए, आरक्षकों से करा रहे सुरक्षा
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 200 4000
    01 Dec 2025 11:33 AM

  ग्वालियर। मध्य प्रदेश के परिवहन मुख्यालय का ग्वालियर में कबाड़ा करके रख दिया गया है। हालात यह है कि पांच महीने बीत गए, लेकिन मप्र के परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा अपने ही मुख्यालय में नहीं आए। यह खुद में अजब-गजब है। परिवहन अधिकारी या माननीय कुछ भी तर्क दें कि भोपाल कैंप आफिस है, ये सब बेमतलब है। सूने पड़े रहने वाले मुख्यालय में अब शिकायतकर्ताओं ने भी आना बंद कर दिया है।  मप्र में ग्वालियर में परिवहन मुख्यालय के साथ ही अन्य मुख्यालय भी हैं। परिवहन मुख्यालय की भव्य इमारत भी हुरावली पहाड़ी पर बनी हुई है। पिछले पांच महीने से आयुक्त विवेक शर्मा ग्वालियर में मुख्यालय में नहीं आए हैं, उनका चैंबर सूना पड़ा हुआ है। इसके अलावा परिवहन मुख्यालय के एडिशनल कमिश्नर का पद भी खाली पड़ा हुआ है।

एक और गजब यह कि परिवहन आयुक्त साहब की फाइलों को लाने-ले जाने के लिए जो 15 से 17 आरक्षक रखे गए हैं, उनसे रात की ड्यूटी भी कराई जा रही है। दो-दो की शिफ्ट में आरक्षकों को परिवहन मुख्यालय में तैनात करके रखा जाता है। ऐसा इसलिए कि परिवहन मुख्यालय में आउटसोर्स पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। ऐसे में यह मजदूरी भी इन आरक्षकों से कराई जा रही है, जबकि यह इनका काम नहीं है। अलग-अलग बहानों से अटैच करके रखे गए इन आरक्षकों से यह काम लिया जा रहा है, जबकि मैदान में कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग के पास हमेशा अमले की कमी का रोना लगा रहता है।

ग्वालियर से भोपाल फाइलें ले जाने वालों से नाइट डयूटी भी करा रहा विभाग

बता दें कि मप्र में ग्वालियर में परिवहन मुख्यालय के साथ ही अन्य मुख्यालय भी हैं। परिवहन मुख्यालय की भव्य इमारत भी हुरावली पहाड़ी पर बनी हुई है। पिछले पांच महीने से आयुक्त विवेक शर्मा ग्वालियर में मुख्यालय में नहीं आए हैं, उनका चैंबर सूना पड़ा हुआ है। इसके अलावा परिवहन मुख्यालय के एडिशनल कमिश्नर का पद भी खाली पड़ा हुआ है। यहां आइपीएस उमेश जोगा के बाद से किसी अधिकारी की स्थायी पोस्टिंग नहीं हुई है। आयुक्त के लिए पूरी फाइलें भोपाल तक दौड़ाई जाती हैं। इसके लिए एक-दो नहीं, आरक्षकों की पूरी टीम लगाई गई है जो विभाग के संसाधन व बल का दुरुपयोग जैसा है।

गजब : आरक्षकों से नाइट डयूटी, गार्ड बना डाला

परिवहन मुख्यालय में आउटसोर्स के तहत सुरक्षा गार्ड अब नहीं हैं। बताया गया है कि इन सुरक्षा गार्डों की पूर्ति करने के लिए उन परिवहन आरक्षकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो परिवहन आयुक्त कार्यालय की फाइलों को लेकर भोपाल-ग्वालियर के बीच दौड़ लगाते हैं। रात में दो-दो आरक्षकों का रोटेशन रखा जाता है। इस तरह से पूरे माह काम चलाया जा रहा है। हकीकत में जिले हों या संभाग परिवहन विभाग, कार्रवाई के नाम पर हर बार बल कम होने का हवाला दिया जाता है।

नाम का मुख्यालय भोपाल से ही व्यवस्थाएं

ग्वालियर में परिवहन विभाग का मुख्यालय सिर्फ नाम का ही बचा है, सबकुछ भोपाल से ही हो रहा है। परिवहन आयुक्त जब नहीं आते तो उनके अधीनस्थ मुख्यालय में मन क्यों लगाएंगे यह जाहिर सी बात है। पूरे प्रदेश के लोग मुख्यालय में आते हैं, आयुक्त की पूछते हैं और लौट जाते हैं। अधिकारी और बाबू जवाब देते हैं कि साहब नहीं हैं। रिपोट - राजेश शिवहरे 151168597

Subscriber

188250

No. of Visitors

FastMail