भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, गन्ना केंद्र और किसानों की समस्याओं पर उठाया आरोप
यूपी हरदोई सदर । कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का आरोप है कि जनता और जनहित के कामों में लापरवाही की जा रही है।
गन्ना केंद्र की समस्याएं
किसानों ने बताया कि हाल ही में जरेना पुसेडा गन्ना केंद्र स्थापित किया गया था, लेकिन इसे सही तरीके से चालू नहीं किया गया।
किसानों की पर्चियां आ जाने के बावजूद, उनका गन्ना खेतों में पड़ा हुआ है, जिससे लोग परेशान हैं और माथापच्च करने पर मजबूर हैं।
अन्य शिकायतें
किसानों का कहना है कि:
-
उत्तर प्रदेश सरकार अक्सर किसानों को दबाने का प्रयास करती है।
-
समय पर खाद्य सामग्री और बीज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे।
-
किसानों को उनकी फसलों के सही दाम भी नहीं मिल पा रहे।
ज्ञापन सौंपने के मौके पर जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह, बिनय कुमार सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। देखे हरदोई से सरोज तिवारी की रिपोट
20251130124310481781110.mp4
