फास्ट न्यूज़ इंडिया आलीराजपुर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जनसम्पर्क विभाग में नियुक्त किए जाने के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन तेज़ हो गया है। इसी क्रम में आलीराजपुर जिला जनसम्पर्क कार्यालय सहित सभी इकाइयों में बुधवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आह्वान पर तृतीय वर्ग, चतुर्थ वर्ग और वाहन चालक संघ ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार किया।
कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सहायक संचालक निशा सोलंकी, कृष्णा बघेल, अभिषेक सोलंकी, वीरेंद्र बघेल, भगत चौहान सहित विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय का कार्य बंद रखते हुए कलेक्टर नीतु माथुर को ज्ञापन सौंपा।
हड़ताल की वजह से—
कर्मचारियों ने बताया कि विरोध की सूचना अपर मुख्य सचिव, जनसम्पर्क विभाग को भी भेज दी गई है।
“विवादित आदेश वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा” — संघ
कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक विवादित आदेश वापस नहीं लिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी और आवश्यक हुआ तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज मित्तल की ओर से जारी ज्ञापन के अनुसार— 26 नवंबर 2025 को जारी आदेश में गणेश कुमार जायसवाल (RAS-2012), उपायुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग, को अपर संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। संघ का कहना है कि— “जनसम्पर्क विभाग में विभागीय अधिकारियों को दरकिनार कर बाहरी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति, विभागीय कैडर अधिकारों का हनन है। इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
आंदोलन प्रदेशभर में जारी, जिला स्तर पर भी उठेगी आवाज
संघ पदाधिकारियों के अनुसार यह आंदोलन केवल प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि जिला स्तर पर भी जारी रहेगा। यदि भविष्य में किसी भी जिले में इसी प्रकार बाहरी अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है, तो जिला इकाइयाँ भी कड़ा विरोध करेंगी।
रिपोर्ट: पायल बघेल 151172231
