यूपी हरदोई। सदर कलेक्ट्रेट परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन (जन शक्ति महासभा) के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद की गौशालाओं की स्थिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में “गौशालाओं की हालत अत्यंत चिंताजनक है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी दावा करते हैं कि गौशालाओं में बेहतरीन व्यवस्था है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत दिखाई देती है। उनके अनुसार पिछले तीन वर्षों की तुलना में जनपद में गौवंशों की संख्या में भारी कमी आई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि:
-
कई गौशालाओं में 25% से अधिक गौवंश नहीं बचे,
-
गौवंशों की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई,
-
तथा गौशाला संचालन हेतु मिलने वाली राशि में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति हिंदू परंपराओं और गौसंरक्षण की भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि गौशालाओं की वास्तविक स्थिति का पारदर्शी निरीक्षण किया जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ल भी उपस्थित रहे। देखे हरदोई से सरोज तिवारी की रिपोर्ट
20251127173846265227476.mp4
