भितरवार। भारतीय संविधान दिवस के 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को भितरवार की जनपद सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीबाई नारायण सिंह राजे उपस्थित थीं तो वही कार्यक्रम में विशेष रूप से डबरा जनपद अध्यक्ष प्रवेश मेहताब सिंह भी उपस्थित थी। इस दौरान उन्होंने सभी जनपद के अधिकारी और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों और संविधान के संकल्पों की शपथ दिलाई। जनपद कार्यालय में 76 वे संविधान दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजे ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि आज से 76 वर्ष पूर्व 26 नवंबर 1949 को को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ था और इसी दिन इसे स्वीकार किया गया था। जबकि 26 जनवरी 1950 को ऐसे पूरे देश में लागू किया गया था। जहां उन्होंने संविधान का जीवन परिचय दिया और आगे कहा कि पिछले 76 वर्षों से, इसने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और भारत के लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शन करने के सिद्धांतों को आज भी कायम रखा है। हमारा संविधान -हमारा सम्मान है इसी के बलबूते पर आज हम 21वीं सदी की ओर तीव्र गति के विकास के साथ बढ़ रहे हैं। साथ ही का हम आजादी के 100 वर्ष 1947 में पूर्ण होने जा रहे हैं इस दौरान भारत एक विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र होने के साथ आत्मनिर्भर होकर संवैधानिक मूल्यों पर चलने वाला देश होगा। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। वही जनपद की ओर से प्रमुख रूप से उपस्थित पंचायत निरीक्षक अनिल सिंह भदोरिया ने कहा कि भारत का संविधान एक कागजी दस्तावेज नहीं है बल्कि यह देश की आत्मा है। यह हमें अपने कर्तव्यों, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का बोध कराता है। इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों के द्वारा संविधान का प्रारूप पढ़कर सुनाते हुए सभी ने देश की एकता और अखंडता, संप्रभुता और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डबरा जनपद अध्यक्ष प्रवेश मेहता के द्वारा भी संविधान को लेकर अपने विचार साझा किया। इस अवसर पर पंचायत समन्वयक मानसिंह सोलंकी, पीएम आवास योजना ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल गुप्ता, ऑपरेटर जंडैल सिंह के अलावा जनपद के कई अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जितेन्द्र पाठक 151188089
