राष्ट्र की एकता और अखंडता की राष्ट्रभक्ति युक्त भावना से बरेका में गूंजा संविधान का संदेश
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका में 26 नवंबर 2025 को महाप्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में संविधान दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संविधान में वर्णित न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर जोर देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी, जिससे देश और समाज की प्रगति सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर निरीक्षण मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे, मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक एस बी पटेल, वित्त सलाहकार और मुख्य लेखाधिकारी मुख्यालय अजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव, सदस्य नवीन कुमार सिन्हा और संतोष कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। बरेका प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संविधान के महान आदर्शों के प्रति प्रत्येक भारतीय को जागरूक करने पर जोर दिया गया, जो नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। संविधान दिवस पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में बरेका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। इसके बाद भारतीय संविधान से प्रेरित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में 80 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा और जागरूकता प्रदर्शित की। संविधान दिवस के अवसर पर बरेका में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों समेत सभी को संविधान के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके मूलभूत सिद्धांतों के प्रति प्रेरित करना था। रविन्द्र गुप्ता 151009219
