अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जन्म भूमि पर बने दिव्य राम मंदिर पर होने वाले ध्वजारोहण को लेकर देवेन्द्र जी ने नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया
  • 151114592 - DEVENDRA CHATURVEDI 0 1
    26 Nov 2025 17:50 PM

काशी के प्रख्यात देवेन्द्र चतुर्वेदी जी महाराज ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह जी को एवं उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में प्रयासरत माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया जन्म भूमि पर बने नव्य, भव्य और दिव्य राम मंदिर पर होने वाले ध्वजारोहण को लेकर भक्तों में उल्लास, उत्सुकता एवं उत्साह स्वाभाविक है किंतु यह जानना भी रुचिकर है कि किसी भी मंदिर के शिखर पर विराजित ध्वज में गहरी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक चेतना निहित है। ध्वज को ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है। यह आत्म गौरव के साथ श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण का परिचायक है। यह स्थान, संस्था या समुदाय की आध्यात्मिक पहचान भी बताता है यथा- मंदिरों में भगवा ध्वज, गुरुद्वारों में निशान साहिब, जैन मंदिरों में पंचरंगी ध्वज ये सभी अपने-अपने गौरव, मर्यादा और पवित्रता दर्शाते हैं। सामान्य तौर पर ध्वजरोहण त्योहारों, आराधना के दिनों या विशेष आध्यात्मिक अवसरों पर किया जाता है, जो संकेत देता है कि आज का दिन पवित्र और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। प्राचीन काल से ध्वज सत की असत पर विजय का प्रतीक माना गया है। धार्मिक ध्वज फहराना बताता है कि धर्म, सत्य और सद्गुण की शक्ति सदैव विजयी होती है। परम पूज्य देवेन्द्र चतुर्वेदी जी महाराज के अनुसार मंदिर के ध्वज के दर्शन करने मात्र से ही भक्तों को संपूर्ण मंदिर के दर्शन का पुण्य प्राप्त हो जाता है, ऐसा हमारे प्राचीन ग्रंथों में वर्णित है। ध्वज उस मंदिर या स्थान के देवता का दृश्यमान प्रतिनिधि है। जहां तक राम मंदिर के ध्वज के आकार और रंग का सवाल है, उसके पीछे सुविचारित शास्त्रीयता और नियोजन है। राम मंदिर के अनेकानेक अनुष्ठान से जुड़े रहे केसरिया रंग का ध्वज नियत करने के पीछे न केवल सनातन परंपरा की पसंद है बल्कि श्रीराम की सूर्यवंशीय पृष्ठभूमि भी है और इसका त्रिकोणात्मक आकार भी अग्नि अथवा तेज का परिचायक है। केसरिया ध्वज सूर्य की अजस्र ऊर्जा का परिचायक है और इस पर अंकित कोविदार अयोध्या के उन यशस्वी सूर्यवंशीय नरेशों के राज चिह्न का परिचायक है, श्रीराम जिनके वंशज थे।

Subscriber

188547

No. of Visitors

FastMail