EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सपा के वरिष्ठ नेता एवं तीन बार के विधायक श्री सुधाकर सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Link
  • 151172378 - KOMAL PRASAD 200 4000
    27 Nov 2025 18:27 PM



घोसी (मऊ), उत्तर प्रदेश — सपा के वरिष्ठ नेता एवं तीन बार के विधायक श्री सुधाकर सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक श्री सुधाकर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे।
19 नवंबर 2025 को वे लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

20 नवंबर 2025 को उनका पार्थिव शरीर लगभग दोपहर 2 बजे घोसी विधानसभा पहुँचा। जैसे ही खबर फैली, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, हर आँख नम थी और वातावरण गमगीन।

श्री सुधाकर सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटाकर राजकीय सम्मान दिया गया। सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
उनके गृहस्थान भावनपुर में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दोहरी घाट पर उनके बड़े पुत्र अजीत प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

श्री सुधाकर सिंह — एक संघर्षशील जन नेता थे 

1. 17 वर्ष की आयु में आपातकाल के दौरान जेल गए — संघर्ष की शुरुआत यहीं से।
2. 1979–80 में सर्वोदय इंटर कॉलेज, घोसी में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे।
3. समाजवादी पार्टी से नाथूपुर विधानसभा से विधायक।
4. 2012 में घोसी विधानसभा से सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित।
5. 2017 में घोसी सीट पर फागू चौहान से मात्र 2000 वोटों से हार।
6. तीसरी बार घोसी विधानसभा से सपा उम्मीदवार रहे लेकिन भाजपा के दारा सिंह चौहान से 42,759 मतों से पराजित हुए।

उनके अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न दलों के नेता बड़ी संख्या में पहुँचे—

  • लोजपा (चिराग), मऊ जिला अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे

  • भारतीय जनता पार्टी, मऊ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय
    सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक संगठनों ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनता का भारी सैलाब इस बात का प्रतीक था कि श्री सुधाकर सिंह लोगों के दिलों में कितने बसे हुए थे।

संघर्ष और सरलता का प्रतीक — सदा के लिए मौन

राजनीति में संघर्ष, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक रहे सुधाकर सिंह का जाना उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। देखे मऊ से  कोमल प्रसाद की रिपोट 

20251125170229291826022.mp4

2025112517045220823654.mp4

20251125170709089883662.mp4

20251125171125435507526.mp4

20251125171549427745456.mp4

20251125172514826844007.mp4



Subscriber

188190

No. of Visitors

FastMail