यूपी हरदोई। सदर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में आज किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सीडीओ मैडम सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में किसानों से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
अधिकारियों ने बताया कि हरदोई सदर और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
जिन किसानों को अभी यह लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें आवेदन कर पात्रता प्राप्त करने और योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।
2. फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
गोष्ठी में कहा गया कि हर किसान को फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
रजिस्ट्रेशन होने पर किसानों को अनेक सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
जो किसान अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, उन्हें भविष्य में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
3. फैमिली आईडी (परिवार पहचान) अनिवार्य
फैमिली आईडी को भी हर नागरिक के लिए अनिवार्य बताया गया।
अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ समय पर पाने के लिए फैमिली आईडी का बनवाना बेहद जरूरी है।
महिला जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित सहित कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित, दीपिका जी, नीरज कुमार शुक्ल सहित कई पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
देखे हरदोई से सरोज तिवारी की रिपोट
20251122132320710122072.mp4
