यूपी हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने हरदोई सदर कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मासिक पंचायत आयोजित कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें उलझाए रखना चाहती है।
किसान यूनियन नेताओं ने कहा कि
-
किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
-
अब धान, मक्का और मूंगफली खरीद को लेकर भी भारी अव्यवस्था बनी हुई है।
-
सरकारी क्रय केंद्रों पर छोटे और मझोले किसानों की उपज का सही तरीके से तौल नहीं हो रहा है।
-
कई बार किसानों को बेवजह वापस भेज दिया जाता है, और अगर तौल होती भी है तो घूस लेकर की जा रही है।
यूनियन ने यह भी कहा कि मजबूर किसान पैसे की जरूरत के कारण मंडियों में औने-पौने दाम पर फसल बेचने को विवश हैं।
पंचायत में जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देखे हरदोई से सरोज तिवारी की रिपोट
20251122124022945404261.mp4
