उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर प्रयागराज थाना हंडिया पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार हंडिया पुलिस टीम ने 18 नवंबर को अभियुक्त धीरज कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम बरौत गल्ला मंडी को भीटी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो किलो छह सौ पचास ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना हंडिया प्रभारी नितेन्द्र कुमार शुक्ला सहित शरद सिंह, उदय नारायण यादव, राजन पाल, प्रमोद यादव और योगेश कुशवाहा की टीम शामिल रही। देखे हंडिया से प्रदीप मिश्रा की खास रिपोर्ट

20251119171550055801027.mp4
20251119171652790261317.mp4