EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपाइयों ने हंडिया में निकाली भव्य तिरंगा एकता पदयात्रा
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    17 Nov 2025 21:26 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर प्रयागराज के हंडिया सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने भव्य तिरंगा ‘एकता पदयात्रा’ निकाली। पल्ला ढाबा से शुरू होकर पीजी कॉलेज तक पहुँची इस यात्रा में हजारों युवाओं की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ा दी। यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. कुंवर बी.के. सिंह शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता का प्रतीक है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। मार्ग में स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर पदयात्रा का स्वागत किया। “भारत माता की जय” के नारों और लहराते तिरंगों ने माहौल को देशभक्ति में रंग दिया। पीजी कॉलेज पहुँचकर राष्ट्रगान के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। यह आयोजन हंडिया में एकता, युवा शक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर उभरा। देखे हंडिया से प्रदीप मिश्रा की खास रिपोर्ट

20251117204730993155076.mp4

2025111720475747545880.mp4

20251117212416427284012.mp4

20251117212505727255107.mp4

20251117212517243550135.mp4



Subscriber

188160

No. of Visitors

FastMail