शहर में खुला नया रेस्टोरेंट बनिया पंजाबी दा चस्का स्थानीय लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। होटल-रेस्टोरेंट के पारंपरिक स्वाद से ऊब चुके लोगों के लिए यह जगह नया अनुभव दे रही है। हमारे संवाददाता मनोज सिंह ने कंपनी बाग के पास खुले वातावरण में बने इस रेस्टोरेंट का जायजा लिया और मालिक शशांक मित्तल से खास बातचीत की। यहां बेहद किफायती दामों पर गरमा-गरम चाय, रोस्टेड शकरकंद, चटपटेदार मोमोज, इंडियन डिशेज़, चाइनीज़ स्नैक्स, सूप और वाडीलाल आइसक्रीम का स्वाद मिल रहा है। सर्दी के मौसम में बोनफायर के बीच खाने का अलग ही आनंद शहरवासियों को खूब भा रहा है। खुले माहौल, ताज़ी हवा, हरे-भरे वातावरण और मधुर संगीत के कारण यह रेस्टोरेंट प्रयागराज में चर्चा का केंद्र बन गया है।
एक बार यहां जरूर जाएं – बनिया पंजाबी दा चस्का। देखे प्रयागराज से मनोज सिंह की खास रिपोर्ट
2025111609222406711552.mp4
20251116092238355115143.mp4
