प्रयागराज। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयागराज के होटल साकेत में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि “बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। 2027 के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की सफलता उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती का मार्ग प्रशस्त करेगी।
प्रदेश महासचिव विकास पाण्डेय ने बिहार चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अब पार्टी और मजबूती से सरकार गठन की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विजय उत्सव में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव विकास पांडेय, प्रयागराज जिलाध्यक्ष विनय कुशवाहा, प्रदेश महासचिव तपेश जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखे यूपी सेंट्रल से मनोज सिंह की रिपोट
20251115115246603304407.mp4
2025111511525019755565.mp4
20251115115303619456111.mp4
20251115115323853786284.mp4
20251115115340306241026.mp4
20251115115404044448777.mp4
2025111511541646137213.mp4
20251115115418749661186.mp4
