EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अभाविप के आंदोलन के पश्चात झुका आर्य कन्या डिग्री कॉलेज प्रशासन; 13 हज़ार की अवैध फीस वसूली का निर्णय वापस
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 7766 75454
    10 Nov 2025 20:38 PM



वाराणसी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में की जा रही अवैध शुल्क वसूली एवं जबरन डोनेशन के विरोध में पिछले कई दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन आखिरकार सफल रहा। परिषद के दृढ़ संकल्प, लगातार संवाद, ज्ञापन, विरोध प्रदर्शन और छात्राओं के व्यापक समर्थन के परिणामस्वरूप महाविद्यालय प्रशासन ने परिषद की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है।

इस निर्णय के अंतर्गत कॉलेज प्रशासन ने ₹8,000 की अतिरिक्त शुल्क वसूली को तत्काल समाप्त करने की घोषणा की है। साथ ही, विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद संस्थान के नाम पर वसूले जा रहे ₹5,000 डोनेशन को भी निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय छात्र-हित में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

अभाविप ने लगातार यह मुद्दा उठाया था कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अन्य संघटक कॉलेजों में BALLB (Hons.) पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की छात्राओं से ₹50,000 (जिसमें ₹5,000 सिक्योरिटी शुल्क शामिल है) से अधिक शुल्क नहीं लिया जाता, जबकि आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में ₹53,000 शुल्क के अतिरिक्त ₹5,000 का अनिवार्य डोनेशन वसूला जा रहा था। इस प्रकार कुल ₹58,000 की अवैध वसूली की जा रही थी, जो विश्वविद्यालय की निर्धारित शुल्क संरचना का खुला उल्लंघन था।

अभाविप ने इस मुद्दे पर 30 अक्टूबर 2025 को ज्ञापन सौंपा था, और उसके बाद 6 नवंबर 2025 को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलनों के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता ने विद्यार्थियों में व्यापक रोष उत्पन्न किया। अभाविप ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही निर्णय नहीं लिया गया, तो परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि “यह जीत छात्र एकता और संगठन की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम है। अभाविप ने आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में हो रहे आर्थिक अन्याय को समाप्त कर छात्राओं के अधिकारों की रक्षा की है। यह आंदोलन केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय के आत्मसम्मान और न्याय की जीत है।”

महानगर सह-मंत्री अभिनव पाण्डेय ने कहा कि “अभाविप ने कभी निजी स्वार्थ नहीं देखा हमारा एकमात्र उद्देश्य छात्रों को न्याय दिलाना था, और आज वह उद्देश्य पूर्ण हुआ है।”

एसएफडी प्रान्त सह संयोजिका आस्था सिंह ने कहा कि “यह जीत छात्राओं के साहस और अभाविप के सतत संघर्ष की प्रतीक है। हमने दिखा दिया कि जब छात्राएं संगठित होती हैं, तो अन्याय को झुकना ही पड़ता है। यह आंदोलन छात्राओं के आत्मसम्मान और अधिकारों की ऐतिहासिक विजय है।”

इस आंदोलन की सफलता पर अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर विजय नारे लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और संकल्प लिया कि जब तक किसी भी शिक्षण संस्थान में अन्याय, भ्रष्टाचार या अवैधानिक गतिविधियाँ होंगी, तब तक अभाविप आवाज उठाता रहेगा।

इस दौरान विभाग संयोजक यशार्थ श्रीवास्तव, अमन शुक्ला, ज्ञान प्रकाश, शांतनु मिश्र, सौरभ पांडे, प्रिंस सिंह, विदित शुक्ला, श्रेय वर्मा एवं अंकिता यादव सहित विद्यार्थी परिषद अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188128

No. of Visitors

FastMail