फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया, प्रयागराज। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय अखिल भारतीय खेलकूद समारोह हासन (बेंगलुरु), कर्नाटक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के खिलाड़ी भैया–बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 20 पदक — 15 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य — जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करते हुए सर्वजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने खिलाड़ियों के परिणाम इस प्रकार बताए—
बाल वर्ग (भैया)
किशोर वर्ग (भैया)
-
छोटकू सेन
800 मी., 1500 मी., 300 मी. दौड़ तथा 4×400 मी. रिले — सभी में स्वर्ण, चैंपियनशिप ट्रॉफी
-
आकाश यादव – गोला फेंक — स्वर्ण पदक
-
श्वेतांक त्रिपाठी – गोला फेंक — रजत पदक
-
सारिफ खान – जैवलिन थ्रो — स्वर्ण पदक
-
वरुण राठी – डिस्कस थ्रो — स्वर्ण पदक
किशोर वर्ग (बहन)
तरुण वर्ग (भैया)
तरुण वर्ग (बहन)
खिलाड़ी छात्र–छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर शारीरिक प्रमुख आचार्य विमल चंद्र दुबे, संतोष कुमार तिवारी, विद्यालय के समस्त आचार्य–आचार्या, छात्र–छात्राएं तथा प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
रिपोर्ट: मनोज सिंह 151008265
