श्रद्धा और आस्था के दीप प्रज्वलित कर व्रती महिलाओं ने संपन्न की पूजा-अर्चना; कल होगा व्रत का पारण
फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड। गदरपुर। आस्था के महापर्व डूबड़ी व्रत के पावन अवसर पर गुरुवार को गदरपुर क्षेत्र में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र की विभिन्न नदियों और नहरों के तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं और दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए विशेष कामनाएं कीं।
घाटों पर दिखा अलौकिक दृश्य
गदरपुर क्षेत्र के रेड रोज पब्लिक स्कूल के सामने नहर, वार्ड नंबर 10 और अनाज मंडी नदी घाट सहित कई स्थानों पर महिलाओं ने एक साथ पहुंचकर आस्था के दीप जलाए, जिससे पूरे घाट का वातावरण गंगा आरती की भांति आलोकित हो उठा। दीपों की लौ और मंत्रोच्चार के बीच घाटों का यह आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत दृश्य देखते ही बन रहा था।
शुक्रवार को होगा व्रत का समापन
इस कठिन व्रत का समापन शुक्रवार की प्रातःकाल चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य अर्पित करने के साथ किया जाएगा।
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुस्सर, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुड़ी, सभासद परमजीत पम्मा, चंकीत हुड़िया, एनएस घालीवाल, नीरज गुस्सर, आकाश कोचर, भारत सिंह प्रजापति, अजय अरोरा, शिव सिंह बिष्ट, संतोष श्रीवास्तव, पूनम रानी, नैना कोचर, सतनाम रानी, ज्योति गुस्सर, ममता रानी, शिवानी हुड़िया, राधा भुसरी, लता देवी, पुष्पा खैड़ा और बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804
