सभी को गुरूनानक देव के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए -श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार, 5 नवम्बर। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरूनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में शबद कीर्तन, गुरूवाणी का आयोजन और अरदास की गयी। अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सभी 13 अखाड़ों के संतों ने गुरूनानक देव को नमन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरूनानक देव ने समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ ऊंच, नीच जैसी बुराईयों को समाप्त कर समरसता का संदेश दिया। सभी को गुरूनानक देव के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि गुरूनानक देव ने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया और समाज को एकता और भाइचारे की राह दिखायी। गुरूनानक देव की शिक्षाएं और विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। सभी को उनकी शिक्षाओं और विचारों का अनुसरण करते हुए धर्म व राष्ट्र सेवा में योगदान करना चाहिए। महंत खेमसिंह व महंत रंजय सिंह ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल गुरूनानक देव द्वारा स्थापित परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मानव कल्याण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर महंत खेम सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत राघवेंद्र दास, महंत गोविंददास, महंत हरभजन सिंह, महंत मलकियत सिंह, महंत रंजय सिंह, बीवी विनिंदर कौर सौढ़ी, महंत जनरैल सिंह, स्वामी केशवानंद, स्वामी महेशानंद, स्वामी सुधीर गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी दिनेश दास, समाज सेवी अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कुमारी मनोज सिंह 151008265
