EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वो पिछले 30 साल से BARC का फर्जी साइंटिस्ट
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    04 Nov 2025 09:00 AM



मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) का वैज्ञानिक बता रहा था। हालांकि, उसकी पहचान फर्जी निकली। इसी पहचान के आधार पर उसने 40 बार विदेश यात्रा की है।

आरोपी की पहचान 60 वर्षीय अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वो पिछले 30 साल से BARC का फर्जी साइंटिस्ट बना हुआ है। अख्तर 20 बार ईरान, 15 बार सऊदी अरब समेत मॉस्को, रूस और थाईलैंड की यात्रा कर चुका है। 

मुंबई पुलिस ने जब अख्तर से जुड़ी जानकारी खंगाली, तो एक के बाद एक चौंकाने वाले राज सामने आने लगे। अख्तर और उसके भाई आदिल हुसैन के नाम पर कई बैंक खाते मिले। इनमें एक खाता प्राइवेट बैंक का था, जिसमें 2001 में विदेश से भारी मात्रा में पैसा आया था। पुलिस ने अख्तर को यारी रोड से गिरफ्तार किया। वहीं, उसके भाई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार, अख्तर को 1996 से ही विदेश से पैसे मिल रहे हैं। इनमें ज्यादातर पैसे अमेरिका, ईरान और ईराक जैसे देशों से आते हैं। पैसा भेजने वाले स्रोतों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

 



Subscriber

188112

No. of Visitors

FastMail