EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ककोड़ा मेले की तैयारियां तेज,6 जोन और 14 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
Link
  • 151082090 - SHIV OM 0 0
    03 Nov 2025 16:51 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र स्थित कादरगंज गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक ककोड़ा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मेला बदायूं जनपद सहित गंगा के दोनों तटों पर लगता है। इस वर्ष मुख्य स्नान 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। पूरा मेला क्षेत्र 6 जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में प्रभारी निरीक्षक और प्रत्येक सेक्टर में उपनिरीक्षक हमराहियों के साथ तैनात रहेंगे ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। सुरक्षा के लिए एक कोतवाली और 14 चौकियाँ स्थापित की गई हैं। मेला क्षेत्र में एक फायर स्टेशन व 7 दमकल गाड़ियाँ तैनात रहेंगी। भीड़ नियंत्रण हेतु 15 वॉच टावर बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम अरुण कुमार, डॉ. वैभव शर्मा, एएसपी विजयेंद्र द्विवेदी, मोहित कुमार, अशोक कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार सहित अधिकारी उपस्थित रहे। देखे बदायूं से शिव ओम की खास रिपोर्ट

20251103164058797804818.mp4

20251103164148437132272.mp4

20251103164224761760241.mp4

20251103164338403632328.mp4

20251103164357559200082.mp4

20251103164913604211060.mp4



Subscriber

188134

No. of Visitors

FastMail