अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गूंजा काशी का स्वर — देवेंद्र जी महाराज ने संस्कृत की महिमा से सबको किया मंत्रमुग्ध
  • 151114592 - DEVENDRA CHATURVEDI 6443 32211
    03 Nov 2025 10:26 AM

इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विश्राम सत्र में काशी के प्रख्यात संत देवेन्द्र जी महाराज ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।
वर्चुअल माध्यम से दिए गए उनके संबोधन ने न केवल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विद्वानों को प्रभावित किया, बल्कि पूरी सभा को भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा की महत्ता से अभिभूत कर दिया।

देवेन्द्र जी महाराज ने कहा कि “संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और विज्ञान की जड़ है।”
उन्होंने बताया कि संस्कृत शब्द ‘सम’ और ‘कृत’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है ‘सम्पूर्ण किया हुआ’।
संस्कृत को उन्होंने “देवभाषा” बताते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे प्राचीन, पूर्ण और वैज्ञानिक भाषा है — जिसे आधुनिक कम्प्यूटर भाषा के रूप में भी सबसे उपयुक्त माना गया है।

महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भारत को एक सूत्र में जोड़ने वाली भाषा है।
उन्होंने कहा —

“अंग्रेजों को भी यह समझ आ गया था कि भारत की आत्मा को जानना है तो संस्कृत को समझना अनिवार्य है। इसलिए उन्होंने काशी और कोलकाता में संस्कृत विद्यालयों की स्थापना कराई थी।”

देवेन्द्र जी महाराज ने संस्कृत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत वह भाषा है, जिसमें वेद, पुराण, उपनिषद और हजारों वर्षों की ज्ञान परंपरा सुरक्षित है।
उन्होंने बताया कि भारत की लगभग सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है, जो एकता, समरसता और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का प्रतीक है।

महाराज ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत का उपयोग पूजा-पाठ और अनुष्ठानों तक सीमित रह गया है, जबकि यह आवश्यक है कि इसे व्यवहार, शिक्षा, संवाद और नवाचार की भाषा बनाया जाए।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संस्कृत को आधुनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि यह देवभाषा पुनः भारत की सांस्कृतिक पहचान का गौरव बने।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा —

“संस्कृत केवल शब्दों की भाषा नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और विश्व कल्याण की भावना का माध्यम है। जब हम संस्कृत को अपनाएंगे, तभी भारत की सनातन आत्मा पुनः विश्व में गूंजेगी।”

देवेन्द्र जी महाराज के इस सारगर्भित प्रवचन से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का सभागार मंत्रमुग्ध हो गया और उपस्थित विद्वानों ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

Subscriber

188579

No. of Visitors

FastMail