EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीराम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 0 0
    30 Oct 2025 11:59 AM



यूपी जौनपुर वाराणसी से अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन गुरुवार की सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गया। वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सीहीपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दस श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी नौ घायलों की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन के लिए वाराणसी से निकले थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना