फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा कैंप कार्यालय में आयोजित 'मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम' में युवाओं का आह्वान किया कि वे संकल्प लेकर लक्ष्य निर्धारित करें और कैरियर बनाते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आज भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में युवाओं की सजगता और जागरूकता का स्पष्ट प्रमाण मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस देश के युवा ठान लें वे अपने देश को शिखर पर ले जाना चाहते हैं, तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
स्टार्टअप्स को बढ़ावा
-
मुख्यमंत्री ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग, स्टार्टअप्स, एग्रीकल्चर टेक, पर्यटन, और डिफेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
-
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड स्टार्टअप नीति के तहत राज्य में स्टार्टअप कल्चर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
-
राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई है और अत्याधुनिक 15 इंक्यूबेटर स्थापित किए गए हैं।
आत्मनिर्भरता पर जोर
-
धामी ने युवाओं से नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का आग्रह किया।
-
उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
-
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निजी प्रगति के साथ ही प्रदेश और देश के विकास में भी योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें भरोसा है कि युवा देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने में भागीदार बनेंगे। कार्यक्रम में निकिता उपाध्याय, कविता गोस्वामी, खुशी जोशी, चारु बोरा, पूर्वा गोस्वामी,हर्षिता राणा, गुलनाज, सुरजीत सिंह, रोहित जोशी आदि युवाओं ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, आरएफसी चंद्र सिंह मर्तोलिया, एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, युवा आदि मौजूद थे। शाहनूर अली 151045804


