EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुर में विकास की नई पहल: 40 साल पुरानी टंकी जमींदोज, अब बनेगा रजत जयंती पार्क
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    23 Oct 2025 19:35 PM



पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर की पहल से आवास विकास क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर।  नगर में विकास की नई पहल: 40 साल पुरानी टंकी जमींदोज, अब बनेगा रजत जयंती पार्कपालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर की पहल से आवास विकास क्षेत्र को मिलेगी नई पहचानगदरपुर। नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू’ ने शहर को नई दिशा दी है। बुधवार को आवास विकास क्षेत्र में स्थित 40 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी को सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र ध्वस्त कर दिया गया।पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह टंकी न केवल बेकार पड़ी थी, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा भी बन चुकी थी। अब इस स्थान पर रजत जयंती के अवसर पर एक भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा, जो गदरपुर के सौंदर्य और हरियाली में नया आयाम जोड़ेगा।मिंटू गुंबर ने कहा कि उनका उद्देश्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पार्क शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनेगा और गदरपुर को उत्तराखंड के विकास मानचित्र में अग्रणी स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।पालिका बोर्ड और नागरिकों ने अध्यक्ष के इस दूरदर्शी निर्णय की सराहना करते हुए इसे गदरपुर की सुंदरता और आधुनिकता की दिशा में मील का पत्थर बताया है। शाहनूर अली 151045804

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू)

 

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ के प्रयासों से नगरवासियों को जल्द मिलेगा एक भव्य और आधुनिक पार्क का उपहार। मिंटू जी ने कहा कि यह पार्क नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, सैर और सामाजिक मेल-जोल का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। उन्होंने इसे गदरपुर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



Subscriber

188072

No. of Visitors

FastMail