EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अलीराजपुर: महेश पटेल ने आदिवासी परिवारों के साथ हो रहे अन्याय पर उठाई आवाज़
Link
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    23 Oct 2025 16:57 PM



मध्य प्रदेश अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम बड़ा भावटा और अलीराजपुर के ग्राम खरखड़ी में हाल ही में हुई गंभीर घटनाओं ने आदिवासी और ग्रामीण समुदाय में चिंता और आक्रोश बढ़ा दिया है। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने मामले का गंभीर संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। ग्राम खरखड़ी/बड़ा भावटा की घटनाएँ ग्राम खरखड़ी: कुछ दबंगों ने ग्रामीणों के मकानों और ढालियों में आग लगाई, परिवारों पर फायरिंग की और नकदी व आभूषण लूटे।महिला को डाकनी जैसे आरोप लगा कर परिवार को गांव से बाहर कर दिया घर नहीं जाने दे रहे धमकी मार पीट कर रहे पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 470/2025 में वास्तविक घटनाओं का विवरण दर्ज नहीं किया गया और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई। वही ग्राम बड़ा भावटा: निवासी श्री राजु जमरा मृत पाए गए। परिवार का आरोप है कि यह हत्या है, क्योंकि मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान थे और हाथ बंधे हुए थे। थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 0079/2025 में घटनाओं का विवरण राजनीतिक दबाव में बदल दिया गया। इसकी सही से जाँच नहीं की गई फिर से जाँच कराई जाए

महेश पटेल की कार्रवाई

महेश पटेल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद उन्होंने अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और जिला कलेक्टर को घटनाओं की जानकारी दी और न्याय एवं सुरक्षा की मांग की। महेश पटेल ने कहा:यदि निष्पक्ष जांच नहीं की गई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो हम मामले को भोपाल जाकर पुलिस महानिदेशक (DGP) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मुख्य मांगें
1. दोनों प्रकरणों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी।
2. राजु जमरा प्रकरण में पोस्टमार्टम और प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच।
3. पीड़ित परिवारों को सुरक्षा, मुआवज़ा और पुनर्वास।
4. प्रभावित इलाकों में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक कदम।

 

देखे अलीराजपुर से पायल बघेल की रिपोर्ट 

 

20251023165305499208241.mp4

20251023165338405127715.mp4

20251023165421892752380.mp4

20251023165504563634370.mp4

2025102316552647685105.mp4



Subscriber

188072

No. of Visitors

FastMail