EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेकारी विधानसभा में निर्दलीय सुबोध कुमार सिंह की जीत लगभग तय, जनता बोली — “भोकल नहीं, लोकल चाहिए”
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 5332 74321
    23 Oct 2025 09:16 AM



गया (बिहार)।
टेकारी विधानसभा क्षेत्र में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, प्रत्याशियों की जनता के बीच सक्रियता बढ़ती जा रही है। चुनाव चिह्न मिलते ही चुनावी मैदान में हलचल और तेज़ हो गई है।

ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र की जनता इस बार “भोकल नहीं, लोकल चाहिए” के नारे के साथ सामने आई है। लोगों ने साफ़ संकेत दिया है कि वे इस बार निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध कुमार सिंह को समर्थन देने का मन बना चुके हैं।

एक मतदाता ने मीडिया से बातचीत में कहा — “हम सब इस बार सुबोध सिंह को विधानसभा भेजेंगे, जरूरत पड़ी तो चंदा देकर भी मदद करेंगे। उन्होंने हर समाज के लोगों का साथ दिया है, अब बारी हमारी है।”

इस बीच सुबोध कुमार सिंह ने भी मीडिया से कहा —
“हम जात की नहीं, जमात की राजनीति करते हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे। टेकारी विधानसभा को नई पहचान दिलाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

जनता में बढ़ते उत्साह और लगातार मिल रहे समर्थन को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि टेकारी से सुबोध कुमार सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

📺 देखिए — टेकारी थाना चैनल इंचार्ज अजय सिंह की यह विशेष रिपोर्ट।

20251023090959383162234.mp4

20251023091231733880464.mp4

20251023091412702174322.mp4

2025102309152634446418.mp4

20251023092034799625523.mp4



Subscriber

188072

No. of Visitors

FastMail