यूपी रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर इलाके में दीपावली की रात पुलिस ने जादू-टोना करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3 बजे पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें कई लोग तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है। फिलहाल सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
स्थानीय प्रतिक्रिया
इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
वहीं, जादू-टोना करने वालों और लोगों को गुमराह करने वाले तांत्रिकों में दहशत फैल गई है।
सूत्रों के अनुसार
थानागंज क्षेत्र के बिलासपुर गेट स्थित चपटा कॉलोनी में भी लंबे समय से तंत्र-मंत्र का खेल चल रहा था।
बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एजाज मियां नाम का व्यक्ति लोगों को गुमराह कर उनसे मोटी रकम ऐंठता था।
हालांकि, कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब ऐसे लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, एजाज मियां फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जनता की प्रतिक्रिया
पुलिस की इस मुहिम के बाद लोगों का कहना है —
“अब कोई भी झूठे तांत्रिक या जादूगर आम जनता को गुमराह नहीं कर पाएगा। देखे रामपुर से मुज़म्मिल खान की रिपोर्ट 151171378
20251023022140167863236.mp4
20251023022537191428084.mp4
20251023022548458560488.mp4
2025102302281552962068.mp4
