EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जजौली दंगल प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व मंत्री नारद राय समाजवादी पार्टी पर कसा तंज
Link
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 4443 5332
    22 Oct 2025 17:03 PM



खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के जजौली में मंगलवार को विराट कुश्ती का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए हुए पहलवानों ने अपना अपना दांव पेंच दिखाया। दीपावली के अगले दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता नारद राय व पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि इस गांव में हर साल दंगल का आयोजन होता है और हम लोग हर साल आते हैं। इस दंगल में भारी संख्या में लोग देखने के लिए आते हैं। वहीं पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से मैं यहां आता हूं। वही जब पत्रकारों ने पूछा कि आप समाजवादी पार्टी में सुरक्षित थे या अब भारतीय जनता पार्टी में आए हैं वहां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ना वहां सुरक्षित हैं ना यहां सुरक्षित हैं। श्री राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद जो सम्मान मिल रही है। नेताजी के न रहने के बाद समाजवादी पार्टी में किसी भी वरिष्ठ नेताओं का वह सम्मान मिलने वाला नहीं है।आज कल परसों सब लात मारके निकाले जाएंगे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा सरकार में मैं खेल मंत्री था। और अखिलेश यादव के मनसा के विपरीत मैंने सिर्फ घोषणा ही नहीं किया बल्कि पूर में जबरदस्ती बजट बनाने का प्रावधान किया। आगे उन्होंने क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में

देखिए बलिया अंगद कुमार की रिपोर्ट



Subscriber

188793

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना