EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, बिसौली में पटाखा बाजार में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
Link
  • 151082090 - SHIV OM 0 0
    19 Oct 2025 23:06 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं दीपावली पर्व के मद्देनज़र बदायूं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कोतवाली बिसौली क्षेत्र स्थित आर.के. इंटरनेशनल स्कूल मैदान में हर वर्ष की तरह इस बार भी पटाखा बाजार सजाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष पिछले साल की तुलना में बिक्री में सुधार देखने को मिल रहा है। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोर्ट

20251019225657487885858.mp4

20251019225804926622730.mp4

202510192258343896728.mp4

20251019225856623116600.mp4

20251019225935580263868.mp4

20251019230347907645527.mp4



Subscriber

188062

No. of Visitors

FastMail