EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

24 घंटे मरीजों को सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगी 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 2 2
    17 Oct 2025 14:22 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। दिवाली के मौके पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्‍ध रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एम्बुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने और आवश्‍यक्‍ता पड़ने पर जल्‍द से जल्‍द मरीज को सेवा उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नम्बर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है। उत्तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी 2200 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। आवश्‍यकता पड़ने पर मरीजों जल्‍द से जल्‍द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी एंबुलेंसों में आवश्‍यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188078

No. of Visitors

FastMail