हरदोई। तहसील हरदोई के विकासखंड टडियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा देवरिया और शाहपुर मुगल के किसान 16 वर्षों से जबरन की जा रही चकबंदी के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे पुरानी चकबंदी से ही संतुष्ट हैं, लेकिन ग्राम प्रधान और राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों ने इसे पैसा कमाने का जरिया बना लिया है। शाहपुर मुगल में राजा चरण पुत्र अग्यात के खेत की गाटा संख्या ही रिकॉर्ड से गायब कर दी गई, जिससे विवाद बढ़ गया है। किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भी मैदान में उतर आई है। यूनियन के जिलाध्यक्ष पं. रामलखन पाठक और मंडल अध्यक्ष रवेंद्र सिंह चौहान ने कई पंचायतें कर प्रशासन को चेताया कि किसानों की अनुमति के बिना चकबंदी नहीं होने देंगे। विरोध के चलते कई बार अधिकारियों को खेतों से भागना भी पड़ा, पर प्रक्रिया फिर शुरू कर दी जाती है। फास्ट न्यूज इंडिया, सरोज तिवारी, हरदोई
20251012134335782161606.mp4
