उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अरविंद यादव ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव ने 15 वर्ष की आयु में किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए जेल यात्रा की थी। उन्होंने 1967 में सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार विधायक चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा और 1992 में लखनऊ में समाजवादी पार्टी का गठन किया। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सेना के जवानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट।

20251011162627796776107.mp4
20251011162711581452346.mp4