फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी मऊ। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम की जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वान्ह एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसकी जानकारी देवाश्रम मऊ के मीडिया सलाहकार नमो नारायण सिंह ने दी। बताया गया कि थाना सराय लखंसी मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. संख्या 456/2025 के तहत देवाश्रम को अंतिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव सौंपा गया था। इस लावारिस शव यात्रा की शुरुआत “जय शिव जय शव” और “राम नाम सत्य है” के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल अध्यक्ष दया राम यादव के नेतृत्व में लाशघर मऊ से हुई। यात्रा सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान, मऊ पहुँची, जहाँ पूर्वान्ह देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी.एन. सिंह द्वारा पूरे विधि-विधान से मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार का संपूर्ण व्यय आशीष नर्सिंग होम एवं मल्टीस्पेशियलिटी सेंटर, साहदतपुरा मऊ की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. कुसुम वर्मा द्वारा सहर्ष वहन किया गया। इस लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय, पी.एन. सिंह, दया राम यादव, रामनाथ राम, नारद, मालक यादव, अमरेश, श्रीनाथ, गुड्डू मद्धेशिया, देवेन्द्र यादव, इम्तियाज़ अलंकार, इब्राहिम एवं मुनीब सहित कई लोग सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास सुरक्षित रखा गया है, जिसे पहचान होने पर मृतक के परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जाएगा। परमात्मा नन्द सिंह 151173894
