EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 02अक्टूबर से 09अक्टूबर तक दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान प्रारम्भ
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    06 Oct 2025 16:49 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश पिछोर (शिवपुरी)पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा पशुपालकों से सीधा संपर्क स्थापित कर पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने हेतु 02अक्टूबर 2025 से दिनांक 09अक्टूबर 2025 तक दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है,जिसके प्रथम चरण में ऐसे पशुपालक जिनके पास 10 या उससे अधिक गोवंशीय एवं भैंसबंसीय मादा पशु है,उनसे पशुपालन विभाग के ए.वी.एफ.ओ.एवं मैत्री गौ सेवक द्वारा घर-घर संपर्क कर पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार के बारे में जागरूक किया जा रहा है,जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करते हुए दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सके इसी क्रम में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को गो संवर्धन बोर्ड भोपाल के रजिस्ट्रार एवं उपसंचालक भारत सुमन शर्मा जी विकासखंड पिछोर के ग्राम चौमुहा एवं विकासखंड खनियाधाना के ग्राम इमलिया ब ककरेला में पशुपालकों से सीधा संवाद कर उपरोक्त जानकारी प्रदाय की गई भ्रमण के समय डॉ.एच. के.ओझा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी पिछोर डॉ. लोकेंद्र यादव विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी खनियाधाना रवि लोधी,विवेक लहारिया ए.वी.एफ.ओ विवेक सहित नंदराम अहिरवार मैत्री गौसेवक आदि उपस्थित रहे!

रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 151173825



Subscriber

188033

No. of Visitors

FastMail