उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नशे के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन और सचिव योगेंद्र कुमार सागर के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में हुआ। बार्डन रेनू चंद्रा की अध्यक्षता में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने नालसा योजना-2015 (नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं नशा उन्मूलन के लिए कानूनी सेवाएं) पर जानकारी दी। रेनू चंद्रा ने बताया कि यह योजना नशे से प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी सहायता, उपचार और पुनर्वास में मदद करती है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 और स्थायी लोक अदालत की सेवाओं की जानकारी दी गई।

20251005130733784255033.mp4
20251005130837186205536.mp4