EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राजा भइया ने सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विजयदशमी पर की शस्त्र पूजा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 1002 1002
    03 Oct 2025 19:59 PM



राज भवन बेंती में तीन सौ से ज्यादा हथियारों की पूजा, हजारों समर्थकों ने धोती कुर्ता पहनकर शस्त्र पूजा में हुए शामिल

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने दशहरे के अवसर पर राज भवन बेंती में शस्त्र की पूजा की। इस आयोजन में राजा भइया के समर्थकों ने भी भाग लिया पूजन में शामिल हुए। राजा भइया ने कहा कि यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस आयोजन में लगभग 300 देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया, जिनमें पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थे। राजा भइया ने कहा कि यह सभी हथियार लाइसेंसी हैं और इनका पूजन सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार किया गया है। आचार्य कथावाचक आचार्य अतुल जी महाराज ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कराया और हवन भी कराया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी, समर्थक, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष, चेयरमैन ,प्रधान, बीडीसी समेत भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। तीन सौ से अधिक शस्त्रों का पूजन किया गया, जो टेबल पर सजा कर रखे गए थे।राजा भइया के हजारों समर्थकों ने धोती कुर्ता पहनकर शस्त्र पूजा में शामिल हुए और राजा भइया के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया। इस कार्यक्रम में राजा भइया के बड़े पुत्र शिवराज प्रताप सिंह भी शामिल हुए। इसके अलावा, पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सुल्तानपुर, सहित कई अन्य गणमान्य लोग जिनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। मीडिया के पूछने पर राजा भइया ने कहा शस्त्र सारे हमारे हैं। जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना