EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सई में समायी बालिका का बरामद हुआ शव, परिजनों में कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    03 Oct 2025 19:14 PM



मृतका-आयुषी उर्फ गौरी

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रतापगढ़। सई में स्नान करने व कलश तैराने गई ग्यारह वर्षीया मासूम गहरे पानी में समा गयी। दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी कडी मशक्कत के चलते मासूम का शव पुल के नीचे बरामद हो सका। लीलापुर थाने के पूरे पाण्डेय कमौरा निवासी विष्णु मिश्रा की ग्यारह वर्षीया पुत्री आयुषी उर्फ गौरी दो अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी मां सुषमा देवी व दादी आशा देवी तथा भाई अंकुश मिश्रा एवं चचेरे भाई यश मिश्र पुत्र कमल मिश्र के साथ सई में स्नान करने गयी थी। परिजन वहां कलश तैराने के बाद स्नान कर रहे थे कि अचानक नदी का बहाव अधिक होने के कारण आयुषी पानी में डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए भाई अंकुश भी डूबने लगा। तब तक यश मिश्र ने शोर मचाया। इस पर गांव तथा परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने अंकुश, आशा देवी व सुषमा को बचा लिया। हालांकि आयुषी का पता नही चल सका। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों तथा गोताखोरों के जरिए आयुषी की तलाश शुरू करवाई गयी। रात अधिक होने के कारण पहले दिन गुरूवार को बालिका का शव बरामद नहीं हो सका। इधर अप्रिय घटना की आशंका में डूबी बालिका के परिजन बदहवाश देखे गये। दूसरे दिन शुक्रवार को गोताखोरों व एनडीआरएएफ की टीम ने दिन भर प्रयास जारी रखा। शाम चार बजे आयुषी का शव थोड़ी कमौरा पुल के नीचे बरामद हो गया। मृतका बालिका का पिता विष्णु दिल्ली में कारोबारी के सिलसिले में रहते हैं। आयुषी का शव देखकर परिजन विलाप करने लगे। एसओ मनोज पाण्डेय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजवाया गया है। इधर राजस्व टीम भी घटना की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि नदी में डूबी बालिका के परिजनों को शीघ्र ही अनुमन्य शासकीय सहायता मुहैया करायी जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना