EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति को लेकर छात्रा को कोतवाली की सौंपी गयी एक दिन की कमान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    03 Oct 2025 19:12 PM



लालगंज कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनीं छात्रा द्वारा सुनीं गयी शिकायतें

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मिशन शक्ति को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लालगंज कोतवाली में छात्राओं को जागरूकता प्रदान की गयी। वहीं नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज की कक्षा ग्यारह की छात्रा रक्षिता तिवारी को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। छात्राओं की हौंसला आफजाई को लेकर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एसआई दीपिका सिंह ने छात्रा रक्षिता को बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा रक्षिता ने फरियादियों की सुनवाई भी की। उन्होने प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित उप निरीक्षकों को जांच कर निस्तारण कराये जाने के आदेश दिये। छात्राओं के दल ने बताया कि लालगंज थाने में मिशन शक्ति केंद्र को देखकर उनके आत्मविश्वास व मनोबल में बढ़ोत्तरी हुई है। विद्यालय से आई छात्राओं को एसएसआई अरूण सिंह ने कोतवाली परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना